मूलनिवासियो कुरीतियाँ छोड़ो!
मेरे 85% मूलनिवासी साथियो,
सोहम, जय गुरुदेव! गतांक से आगे
जमीन धन दौलत के लिए कोर्ट में बर्बाद मत करो:--- जमीन जयदाद के लिए में धन बर्बाद मत करो :---जमीन हमारी होती और पटवारी कानूगो, तैसीलदार, वकील हमारना देते हैं, इसलिए अपनी घरेलू पंचायत बना कर, आपसी मन मुटाव और झगड़ों को घर पर ही खत्म कर लो। आपस में प्यार से जीवन जियो, क्योंकि ये धरती छोड़नी ही पड़ती है, फिर आप आपस में जमीन, धन दौलत के लिए लड़ना छोड़ दो।
तेती करोड़ देवी देवताओं को छोड़ो मेहनत मजदूरी को भगवान मानो:--- जो हक हलाल की कमाई खाते हैं, वही सुखी रहते हैं, किसी को भी लाखों करोड़ों रुपयों का घाटा नुकसान नहीं होता है, इलाज पर धन बर्बाद नहीं होगा इसलिए तेती करोड़ देवी देवताओं को छोड़ कर केवल और केवल मेहनत मजदूरी को ही भगवान मानो और हर पल पल घर पर ही गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मूलमन्त्र "सोहम" शब्द का जाप किया करो, तभी भगवान आप के घर आएंगे, क्योंकि गुरु रविदास जी महाराज ने खुद जगह जगह जा कर, अपने सत्संगों में समझाया था कि:---
सोहम सोहम जप लै, सोहम सोहम जाप।
सोहम सोहम जपदे, लाभ लवेंगे आप।।
उठत बैठत जागत सोवत जपिया सोहम जाप।
गुरु ऐनक में नैन बसै तिस कोल वसै हरि आप।
मूलनिवासियों को जातीय दीवारों को तोड़ कर, केवल अपने गुरुओं के सत्संग करने, कराने और सुनने चाहिए, केवल उन के ही पर्व मिलजुल कर श्रद्धा पूर्वक मनाने चाहिये। केवल बाबा सिद्ध चानो जी महाराज और मातेश्वरी लोना ही सच्ची सरकारें हैं, उन के मंदिरों में ही जा कर के नतमस्तक होना चाहिए।
कोई पुस्तक भगवान ने लिखी:--- ये कथन बिलकुल निराधार और झूठ है, कि कुछ पुस्तकें ईश्वर ने लिखीं हैं, बिंना शरीर के कुछ नहीं हो सकता, ये गरीबों को गुलाम बनाए रखने की कुछ अमीर लोगों की फितरत है। ईश्वर शरीर के अंदर ही निवास करता है, जिसे कोई भी, किसी को दिखा नहीं सकता। केवल अच्छे बुरे कर्मों से ही आदपुरष के अस्तित्व और उन के फैसलों का अहसास होता है।
स्वास्थ्य शिक्षा ग्रहण करो:---भारत की छ्ली कपटी मनुवादी सरकारें केमिकल खादों से अनाज तैयार करवा रही हैं, जिस में यूरिया सब से अधिक मात्रा में पाया जाता है और उस यूरिया से ही मनुष्य के शरीर में यूरिया की मात्रा बढ़ कर बीमारियों को जन्म दे रही है, ये अनाज केवल 85% मूल निवासियों को भी खिलाया जा रहा है और सरकार और खुद बड़े-बड़े किसान इस केमिकल खाद वाले अनाज को नहीं खा रहे हैं, इसी कारण गरीब लोग बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं, इसलिए आप अपने खेतों में पैदा अनाज पैदा करो और उसी को खाने का प्रयत्न करो। शरीर में उत्पन्न होने वाली बिमारियों के बारे में ज्ञान प्राप्त करो ताकि स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।
सिद्धचानो धाजे :---- केवल अपने गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलकर जीवन जियो, उन की क्रांतिकारी बानी का अनुशीलन व अध्ययन करते हुए उस पर अमल करो उन की पूजा करने से कोई लाभ नहीं होगा। सच्ची सरकार सिद्ध चानो जी, मातेश्वरी लोना उर्फ कामाख्या देवी ही इस देश के असली देवी और देवता हुए हैं, जिन के मंदिरों को आर्यों ने बर्बाद कर दिया है मगर उन की शक्तियों का नाश नहीं कर सके, इसलिए केवल उन की ही लीलाओं का मंचन किया करो। सभी जातियों के लोग सच्ची सरकार सिद्धचानों जी के पास ही न्याय के लिए नाक रगड़ते हैं, फिर आप क्यों मनुवादियों के झूठे देवी देवताओं के मंदिरों में जा कर जलील होते हैं।
स्कूली शिक्षा पर जोर दो:--- वच्चे केवल और केवल स्कूली शिक्षा से सभ्य और सुसंस्कृत बनते हैं, अपने वच्चों को कम से कम बीए, एमए तक अच्छी तर्कसंगत शिक्षा और संस्कार दे कर विद्वान बनाओ ताकि वे शराबी, जुआरी, चोर, ठग, बदमाश, लुटेरे, गुंडे, खूनी और कातिल ना बन सकें।
आपस में सद्भावना बनाओ:--- सभी आपस में सदभावना बना कर, एक दूसरे की मुशीबत में मदद करो, कोई बदमास किसी निर्बल के साथ अत्याचार करे तो मिल कर उसे ऐसा करने से रोको अन्यथा मधुमक्खियों की तरह उस का मुकाबला करो। किसी के वच्चे को बुरी आदतों में मत डालो अगर ऐसा करोगे तो आप के वच्चों के साथ स्वत ही ऐसा हो जाएगा।
केवल गरीब ही मजदूरी करने के लिए नहीं जन्में:--- केवल गरीब अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ी जाति के लोग ही मजदूर, मिस्त्री, नाई, चमार, कुम्हार, लुहार, मेहतर, धोबी, बन कर कार्य करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं, जो ऊँची-नीची जातियों के अमीरों की, आप को गुलाम बनाए रखने की साजिश है, योग्यतानुसार वच्चों को व्यवसाय सिखा कर अपने पांव पर खड़ा करो। अपने वच्चों को अमीरों के शोषण से बचाओ, अगर आप नहीं संभले तो वच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। कौशल विकास भत्ता दे कर खूनी क्रान्ति रोकने का उपाय किया जा रहा है।
कांग्रेस भाजपा ने मूलनिवासियों को गुलाम बना कर रखा है:---- कांग्रेस, कम्युनिष्ट और भाजपा पार्टियां मूलनिवासियों को लाइटें, पानी के नल, सड़कें, मकान दे देते हैं मगर अच्छी शिक्षा और नौकरी नहीं ताकि आप अमीर ना हो सकें, ये आप का खून चूसने वाले, शोषण करने वाले अंबानी, अडानी, टाटा, बिड़ला, डालिमा आदि अमीरों के धन से चुनाव लड़ते हैं, फिर आप का बोट भी अंबानी, अडानी, टाटा और बिड़ला को ही जाता हैं। इन राजनीतिक दलों ने, अनुसूचित जातियों और ओबीसी के सांसदों विधायकों को भी अपने काबू में रख कर आप को गुलाम बनाया हुआ है, वे भी आप के साथ हो रहे अत्याचारों, भेदभाव के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं। कांग्रेस भाजपा कम्युनिष्ट दलों के एससी सेलों में कार्य करने वाले मूलनिवासी नेताओ! अपनी मरी हुई आत्मा को जिंदा कर के स्वाभिमान जागृत कर के, अपने वहुजन मुक्ति पार्टी में काम करो, आप प्रतिज्ञा कर लो, कसम खा लो, कि हम कभी भी कांग्रेस, भाजपा और आप पार्टी को समर्थन देने वालों को भी बोट नहीं देंगे।
रामसिंह आदवंशी।।
महासचिव।
वहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश।
Comments
Post a Comment