भारत को सोने की चिड़िया बनने नहीं दूंगा

 मेरे 85% मूलनिवासी साथियो,

सोहम, जय गुरुदेव! 

ड्रामेबाज प्रधानमंत्री भारतवर्ष में कई ड्रामें खेल चुका है। मैं ईमानदार चौकीदार भारत के खजाने की चौकीदारी करूंगा मगर भारतवर्ष का ग्यारह लाख करोड़ रुपये चोर ले कर भाग गए और यह ईमानदार चौकीदार चुपचाप खजाने के बाहर खड़ा रहा। बड़े बड़े चोरों, डाकुओं को भागने का सुअवसर देता गया। भारतवर्ष को सोने की चिड़िया बना दूंगा जो अब 7 सालों में कोयले की चिड़िया बन चुकी है। शाइनिंग इंडिया की घोषणा कर के सारे देश के लोगों को मोहित कर लिया था। एक चमचमाती स्टेटमेंट ने सारे भारतवर्ष के लोगों के मुंह पर रोशनी ला दी थी मगर जब से मोदी नामक चमचमाता सितारा आकाश में चमकने लगा है, तब से भारत के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और मुसलमान दंगों में खूब मारे जा रहे हैं और मरवाए जा रहे हैं। 

भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने का दिवा स्वप्न दिखाने वाला चौकीदार लोगों में यह उम्मीद पैदा करता रहा कि, भारत विश्व का गुरु होगा मगर विश्व गुरु बनने से पहले ही इस महापुरुष ने सब से पहले 700 साल पुराने गुरु रविदास जी के मंदिर को दिल्ली के तुगलकाबाद में गिरा कर यह अनुमान लगा लिया, कि भारत की जनता कितना लंबा संघर्ष कर पाएगी। झूठे वादे कर के तुग़लकाबाद में नया मंदिर बनाने का नाटक रचा गया, जिस से गुरु रविदास मंदिर आंदोलन ठंडा पड़ गया, उस से सबक सीख कर के बाबरी मस्जिद को मार गिराया, उस के बाद गुरु घरों को ध्वस्त करने के लिए चर्च, गिरजाघर गिराए गए, अब गुरुद्वारों की बारी आने वाली है। जब ये सभी धर्म स्थल ध्वस्त हो जाएंगे तो भारत विश्व गुरु बन जाएगा।

वास्तव में ही भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। अगर यही प्रधानमंत्री रहा तो भारत विश्व गुरु तो क्या बनेगा भारत अपना अस्तित्व भी खो देगा, इसलिए यदि भारत को दोबारा सोने की चिड़िया बनाना चाहते हो, दुबारा स्वर्ग बनाना चाहते हो, तो भारतीयों को अपने धर्मबाद, जातिवाद फिरकाबाद को त्याग कर के केवल संयुक्त मोर्चे की सरकार बनानी होगी, तभी सभी जातियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनेंगे और सभी गरीबों का जीवन सुनहरा बन सकेगा, इसलिए झूठ के अवतारों को मिट्टी में मिलाने के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी और उस के सहयोगी संयुक्त मोर्चे को ही सत्ता में लाने का प्रयास करें अन्यथा देश, विदेशियों के हाथ अवश्य बिक जाएगा। 

राम सिंह आदवंशी।

महासचिव,

बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश


Comments

Popular posts from this blog

गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी दोधारी है।

क्रांतिकारी शूरवीर गुरु रविदास जी महाराज।।

उत्तर प्रदेश में चल रहा बुलडोजर।