तिरंगे का सम्मान करने वाले प्रधानमंत्री
मेरे 85% मूलनिवासी साथियो,
सोहम, जय गुरुदेव!
इस बार स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त फिर आ गया है और प्रधानमंत्री, मंत्री और सांसद दो चार चार लाख के नए रंग बिरंगे चोले सिला कर के 15 अगस्त को भारत की सीमाओं पर अपनी जान देने वाले सजे धजे वीर सपूतों से सलामी लेने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री तो लाखों करोड़ों रुपए का सूट पहन कर के भिन्न भिन्न प्रकार की अति सुंदर झांकियों का नजारा लेने के लिए, बिके हुए लाल किले के ऊपर झंडा फैहराएंगे। बिका हुआ लाल किला बेशर्म हो कर प्रधानमंत्री को अपने आगोश में ले कर के तिरंगे को लहराने के लिए तैयार बैठा है। भिन्न भिन्न राज्यों से लाखों, करोड़ों रुपए खर्च करके तैयार की गई झांकियां आ रही है, सुंदर सुंदर नर्तकियाँ अपने नर्तन का जौहर दिखाने के लिए बड़ी उत्सुकता के साथ सज धज कर के राजनेताओं का मनोरंजन करने के लिए आएंगी और आ कर के अपना जौहर दिखाएंगी, जिन से प्रभावित हो कर मंत्री और प्रधानमंत्री गरीबों की बर्बादी के लिए कोई न कोई खून चूसने वाली घोषणाएं अवश्य ही करेंगे क्योंकि यह दिन ही ये देखने के लिए मनाया जाता है, कि भारतवर्ष की जनता कितनी सुखी और दुखी है, देश की कितनी भारी उन्नति और अवनति हुई है, कितने लोगों ने देश को बनाने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारत ने कितनी जमीन चीन को बेची है, उस के बदले में कितने वीर शहीद हुए हैं और कितने वीर शहीद होने से बचाने के लिए सरकार क्या-क्या कदम उठाएगी? कितने बच्चों को सेना में भर्ती कर के उन का जीवन बर्बाद किया जाएगा? कितने अग्नि वीरों को सैन्य प्रशिक्षण देकर दर दर दर धक्के खाने के लिए घर भेजा जाएगा? देश में कितनी कंपनियों को बंद किया जाएगा? और कितने लोगों को बेरोजगार किया जाएगा? कितने लोगों को भूखे मरने के लिए विवश किया जाएगा? सरकार कितने छुआछूत के तांडव नृत्य कराएगी? कितने गरीब अक्षम अछूतों और मुसलमानों को मावलिंचिंग करवा कर मारा जाएगा? कितने ईसाइयों को जलाया जाएगा? कितने मुसलमानों झुगी झोंपड़ियों और घरों को बुल्डोजरों से धराशाई किया जाएगा? कितनी अबोध बच्चियों के बलात्कारों के केस दबा कर रात के अंधेरे में जलाया जाएगा और उन के सबूत पूरी तरह से मिटाए जाएंगे? कितने अछूतों के मंदिरों को गिराया जाएगा? इन सभी ज्बलंत विषयों पर प्रधानमंत्री अपना रोना रोएंगे। प्रधानमंत्री लाल किले से अपनी उपलब्धियां गिन गिन कर बताएंगे, कि हम देश को बर्बाद करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जीएसटी भारतीयों के अंग अंग पर लगा दिया है और जीएसटी वसूलने का जोरदार अभियान चलाया हुआ है ताकि गरीब से गरीब भी कर्ज मे दब कर असमय में मर जाए। जो धन ईकट्ठा होगा वह सारा अदानी, अंबानी के खजाने में जमा करने के लिए सरकार दिन रात कड़ा परिश्रम करेगी, जिन लोगों को पन्द्रह लाख रिश्वत दे कर वोट मांगने का झूठा ड्रामा किया था, उन के मांगने वालों को कहा जाएगा कि15 लाख आसमान से आ रहे हैं और वे सीधे आप के आंगन में गिरेंगे। बेरोजगारों के लिए घोषणा की जाएगी कि दो करोड़ नौकरियां दी जा चुकी हैं और अगले वर्ष के लिए दो करोड़ नौकरियां की वर्षा आसमान से हो जाएगी। इसी तरह सभी घरों से गैस के सिलेंडर इकट्ठे कर के गैस एजेंसियों के गोदामों में तत्काल जमा कर दिए जाएंगे, क्योंकि हम सिलेंडर ही डेढ़ हजार रुपए का बेचेंगे, ताकि कोई भी सिलेंडर खरीद ही नहीं पाएंगे। इस बार तिरंगा रैली से अरबों खरबों रुपए इकट्ठे किए गए हैं, जिन को मंत्रियों और सांसदों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा, अगर पैसा बच गया तो सभी विधायकों को भी मालामाल किया जाएगा मगर जनता जाए भाड़ में। गरीबों का खून निचोड़ने के लिए हम रोटी खाने पर जीएसटी लगा चुके हैं ताकि गरीब लोग रोटी भी ना खा सकें और कुत्ते की मौत मर जाएं। हम ने तीन तलाक खत्म कर दिया मगर छुआछूत खत्म नहीं करेंगे। हिजाब को उतार कर के औरतों को बेनकाब कर दिया है, गरीबों की धोतियों को भी उतार कर बेपर्दा कर देंगे। एनसीआर लागू कर के देश में खून खराबा करवा कर देश को नर्क बनाने के लिए विदेशों में रह रहे सवर्ण ब्राह्मणों, राजपूतों और वाणीयों को भारत में ले आएंगे ताकि हम सवर्ण बोटरों की संख्या बढ़ा सकें।बाबरी मस्जिद और ऐतिहासिक गुरु रविदास मंदिर तुगलकाबाद को गिरा दिया है और अब जामा मस्जिद पूरी तरह से ध्वस्त कराने का पूरा प्लान तैयार हो चुका है। राम मंदिर बन चुका है, अब घनश्याम मंदिर बनाने की घोषणा करते हैं, हम ने भारतवर्ष के सारे बैंक खाली कर दिए हैं और हम घोषणा करते हैं कि इस वर्ष सारा ब्लेक मनी भी स्विस खातों में जमा कराने के लिए कड़ा आदेश देंगे। तिलकधारियों को सभी स्कूलों में गीता, रामायण, हनुमान चालीसा पढ़ाने के लिए नियुक्त कर देंगे, बाकी पाठ्यक्रम बंद करने की आज घोषणा की जाती है, क्योंकि ये लोग पढ़ लिख कर नौकरी मांगते हैं, जो देना हमारे वश की बात नहीं है। हम सभी भारतीयों को अध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर कर के हैवान बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। तिलकधारियों, पुजारियों, टीचरों आदि को हम सख्त आदेश करेंगे, कि गरीबों का कोई भी वच्चा नाम लिखने लायक ना बन सके, ताकि आरक्षण खत्म करने की जरूरत ही ना पड़े। हम सभी गरीब जनता के वच्चों को अनपढ़ रखने की पूरी योजना बना रहे हैं, जे एन यू की स्कालरशिप तो बन्द कर ही दी है मगर बाकी के छात्रों की भी बन्द कर के जो बचत होगी, उस से करोड़ों रुपयों की लागत से भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। आज हम प्रण करते हैं कि सभी जातियों के गरीबों को मिट्टी में मिला कर ही दम लेंगे। जय हिंद।
राम सिंह आदवंशी,
महासचिव,
बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश
Comments
Post a Comment