शौच करने पर भी जीएसटी लगेगा

मेरे 85% मूल निवासियों,

सोहम, जय गुरुदेव!

भारतवर्ष की वर्तमान मोदी सरकार ने टैक्सों के खजाने खोल दिए हैं| शौच करने के सिवाय ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है, जहां जीएसटी टैक्स नहीं लगाया जा चुका है| आपके बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं, उस काम के लिए ये सरकार  और इस के मन्त्री जितना कड़ा संघर्ष कर सकते हैं, उतना कर रहे हैं| आप के वच्चे मूर्ख, अनपढ़, गँवार बने रहे, उस के पूरे संसाधन जुटाए जा रहे हैं ताकि वे मनुवादियों की गंदगी साफ करते रहें, उनके पशुओं को चारा काट कर के खिलाते रहें, उन के घरों में झाड़ू पोचा करते रहें, उन के लिए जूते बनाते रहें, गन्दे जूतों की मरम्मत करते रहें, उनके बालों को बना कर के खाली पेट सोते रहें, उनके वस्त्रों को साफ करते रहें, उनकी गलियों, मुहल्लों, सड़कों को आप साफ करते रहें, उनके महलों, हवेलियों को आप बनाते रहें और बनाते बनाते गिर कर मरते रहें, इन्हीं लक्ष्यों को पूरा करने के ये पाशविक प्रबंध करने के लिए आप की शिक्षा को खत्म किया जा रहा है, इसीलिए तो शिक्षा के ऊपर भी जीएसटी लगा दिया गया है| आप किसी होटल में बर्तन तक साफ करने की नौकरी ना कर सकें, इसलिए होटलों को बंद करने के लिए खाना खाने पर भी जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है, अब तो आप होटल में दो चपाती भी नहीं खा सकते हो, लोग चपाती भी अपने घर से ही ले जा कर के, कहीं नल के पास बैठ कर के खायेंगे अन्यथा खाना खाने, पानी पीने का भी जीएसटी देना पड़ेगा, इसीलिए खाना खाने के ऊपर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है, अब केवल एक ही टैक्स बचा है कि आप जब शौच करेंगे तो शौच करने पर भी आप को भारी भरकम जीएसटी टैक्स देना पड़ेगा क्योंकि इस टैक्स के लगने पर तो अरबों रुपयों की इनकम होगी, मगर जिन लोगों के पास जीएसटी टैक्स भरने के लिए पैसा भी नहीं होगा वे लोग तो शायद शौच तक भी नहीं कर पाएंगे और असमय में ही काल के ग्रास हो कर के यमराज के पास चले जाएंगे|

यदि 85% मूल निवासियो आप सभी लोग जिंदा रहना चाहते हो तो सभी मूलनिवासी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा होने के लिए विवश करो, यदि ये अहंकारी नेता इकठ्ठे नहीं होते हैं, तो इन सभी को सबक सिखाने के लिए एक मंच पर इकट्ठा होने के लिए कोई नया युवाओं का मूलनिवासी मंच तत्काल तैयार करो जो, कांग्रेस, भाजपा आदि मनुवादी राजनीतिक दलों और उन का समर्थन करने वाले दल्लों और दलालों को सबक सिखा सके|

राम सिंह आदवंशी,

महासचिव,

बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश|


Comments

Popular posts from this blog

गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी दोधारी है।

क्रांतिकारी शूरवीर गुरु रविदास जी महाराज।।

उत्तर प्रदेश में चल रहा बुलडोजर।