घोटालों में आप का धन हजम किया जाता।

 

मेरे प्यारे 85% मूल निवासियो,
सोहम, जय गुरुदेव!
बड़ी हैरानी की बात है कि कांग्रेस, भाजपा और अन्य मनुवादी पार्टियां मिलकर आपस में अरबों खरबों रुपए के घोटाले कर के हम गरीबों का इकट्ठा किया गया टैक्स (धन) हजम कर के आप को कंगाल बनाती जा रहे हैं मगर आप सभी चुपचाप इस अन्याय को सहन करते आ रहे हैं। मनुवादी अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए दिन रात वोटों को खरीदने के लिए वोटरों को यह धन बांटते आ रहे हैं और हमारे ही पैसे से हमें ही गुलाम बनाने का यह ड्रामा 1947 से चलता आ रहा है मगर आप लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि अरबों खरबों के बैनर, झंडे, पंपलेट, और पोस्टर कहां से छप कर के चुनावों में प्रयोग किए जाते हैं। आप नहीं समझ पा रहे हैं कि हर पार्टी के कैंडिडेट की गाड़ियां दिन रात किस के धन से चलती हैं और किसके विरुद्ध इन गाड़ियों को चलाया जाता है। सब से पहले इन गाड़ियों को चलाने के लिए कांग्रेस के समय से घोटाले किए जाने लगे थे, जिन में सबसे पहले:::
1948 में 2000 जीपों को खरीदने का घोटाला किया गया। 1951 में साईकल आयात घोटाला किया गया, 1958 में 1. 2 करोड हरिदास मुंद्रा एलआईसी कंपनी का घोटाला हुआ, 1960 में 22  करोड़  तेजा ऋण, 1962 में उड़ीसा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने कलिंग ट्यूब, मारुति घोटाला, 1970 में फर्जी कंपनी आयल डील 1300 करोड़, 1980 में अंतुले ट्रस्ट ने सीमेंट घोटाला किया, 1981 में एच डी डब्ल्यू दलाली में 20 करोड कमीशन दिया गया, 1987 में बोफोर्स सौदे में 64 करोड़ की दलाली दी गई, 1992 में हर्षद मेहता सिक्योरिटी कांड में 500 करोड़ का घोटाला हुआ, 1992 में ही इंडियन बैंक में 13000 करोड का घोटाला हुआ, 1996 में मिश्रा और लालू ने 950 करोड़ का चारा घोटाला किया, स्टॉक ब्रोकर केतन ने स्टॉक मार्केट में 115000 करोड़ का, फर्जी स्टांप पेपर, 2000 में मनी लांड्रिंग 4000 करोड़, एअरबस 120 करोड़, दूरसंचार में 12000 करोड, यूरिया घोटाले में 133 करोड़, सीआरबी में 1030 करोड़, बेलेकेरी पोर्ट, झारखंड चिकित्सालय, चावल निर्यात, ओड़ीसा खदान, मधु कोड़ा कांड, 2G स्पेक्ट्रम, आदर्श हाउसिंग, कॉमनवेल्थ खेल, हाउसिंग लोन, 2011 में हसन अली, देवास एंट्रिक्स सौदा आदि घोटाले कांग्रेस ने शुरू किए थे और अरबों खरबों का धन इकट्ठा करके चुनाव जीतने के लिए और अपनी तिजोरी में भरने के लिए लूटा गया। सरकारी खजाने को खाली किया जाता रहा मगर आप के आरक्षण से जीतने वाले किसी भी विधायक और सांसद ने इन घोटालों को रोकने के लिए जुवान तक नहीं खोली, जिस के कारण कांग्रेस, विपक्ष के साथ मिल कर के आप के खून पसीने की कमाई को हड़प करते आ रहे, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि अब भविष्य में कांग्रेस, बीजेपी और मनुवादी पार्टियों को बिल्कुल वोटिंग ना करें और केवल और केवल अपने ही लोगों को वोट डालें। आप का वोट भले ही हारे या जीते मगर आप यह कसम खा लो कि आज के बाद हम इन लुटेरी पार्टियों को वोटिंग नहीं करेंगे।
राम सिंह आदवंशी।
महासचिव,
बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी दोधारी है।

क्रांतिकारी शूरवीर गुरु रविदास जी महाराज।।

।।राम बिन संशय गाँठि न छूटे।।