अपने पाँवों पर खड़े हो जाओ
आदरणीय 85% मूलनिवासी साथियों,
सोहम, जय गुरुदेव!
आपको ज्ञात ही है कि भारत में 90 करोड़ लोग मूल निवासी है जिन का धर्म "आदि धर्म" है "गुरु आदि प्रकाश ग्रन्थ " इन का धार्मिक ग्रंथ है। मूल निवासियों का इतिहास अरबों खरबों सालों पुराना है जिस को यूरेशियन आर्यों ने आ कर के छल कपट से समाप्त कर दिया है, जब भारतवर्ष आजाद हुआ तब फिर इन्होंने छल कपट से खुद को तो आजाद लिया मगर भारतवर्ष के मूल निवासियों को नए तरीके से अपना गुलाम बना लिया, भले ही वोट के अधिकार से भारत में लोकतंत्र की स्थापना हो गई है मगर लोकतंत्र को भी इन लोगों ने धत्ता दिखा दिया है और वोट को भी अपना रखैल बना रखा है। जब साहिब कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी बना डाली और कहा कि "वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा" उस सत्य को समझ कर के इन लोगों ने मूल निवासियों के जेहन में यह बैठा दिया आप का वोट अगर बहुजन समाज पार्टी को गया तो वह खराब हो जाएगा। ये बहुजन समाज पार्टी के लोग जीतेंगे तो नहीं, मगर आप को मुसीबत में डाल देंगे, इसलिए आप हमें ही वोट दो। 1947 से ले कर आज तक, आपने मनुवादियों को ही वोट डाला मगर आज अछूत शूद्र, मूलनिवासी जहां थे, वहां पर ही खड़े हैं। कुछ लोगों को इन्होंने लाभ अवश्य पहुंचाया मगर उनको अपने स्वार्थ के लिए ही प्रयोग किया है मगर अछूत मूलनिवासी गुलाम ही हैं। अमीर चाहे आप की जातियों के हैं, चाहे मनुवादी जातियों के हैं, ये दोनों मिल कर के आप के खून पसीने की कमाई को खा रहे हैं और अपने आप खूब मौज मस्ती करते हुए ऐश्वर्यासाली जिंदगी जी रहे हैं मगर जो आप के संरक्षक और रक्षक बने हुए हैं वे सभी मनुवादी राजनेताओं के दुमछले बन कर के आपके पेट में छुरा घोप रहे हैं, इन को आपके शिक्षित बेकार, बेरोजगार, सड़कों पर घूम रहे बच्चों के ऊपर कोई तरस नहीं आता है| जब वोटिंग की बारी आती है तो ये लोग आप को यह कह कर गुमराह करते हैं, कि अगर आपने अपनी पार्टी को वोट डाला तो आपका वोट खराब जाएगा, जिसके कारण आप अपनी पार्टी को वोट नहीं डालते हैं और आप पांच सालों के लिए इन्हीं राक्षस अमीरों के गुलाम हो जाते हैं|
जिस प्रकार आपने 1936 में पंजाब आद धर्म मंडल के विधायक जीता कर के अपने पांव पर खड़े हो कर के, उसी प्रकार अपना राज स्थापित करने की कोशिश जारी रहती तो आज तक भारतवर्ष में कोई भी मूलनिवासी ना तो भीख मांगता, ना कूड़े करकट की गंदगी से सामान निकाल कर पेट भरते, ना ही आप सभी गरीबों की शिक्षा के दरवाजे बंद होते और ना ही आप का आरक्षण समाप्त होता| इसलिए आप सभी कांग्रेस, भाजपा को तत्काल अपना वोट देना बंद कर दो और केवल बहुजन मुक्ति पार्टी को ही अपना अनाएं, तभी आप सुखी जीवन जी पाएंगे|
रामसिंह आदवंशी,
महासचिव,
बहुजन मुक्ति पार्टी, हिमाचल प्रदेश|
Comments
Post a Comment