आप पार्टी की छल कपट की नीतियाँ।

 मेरे प्यारे 85% मूल निवासियों साथियो,

सोहम, जय गुरुदेव!

आज भारतवर्ष में आप पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। भारत की जनता आप पार्टी के दिवा स्वप्नो को देख कर के इस के प्रति आकर्षित होती जा रही है, मगर भारत की मूल निवासी जनता, इस पार्टी के खतरनाक इरादों को समझ नहीं पा रही है। इस के षड्यंत्रों को अनुभव नहीं कर पा रही है, इस की छल कपट पूर्ण कूटनीति को मूलनिवासी समझ नहीं पा रहे हैं। ये लोग भारत के मूल निवासियों को मूर्ख बनाने के लिए दिन-रात नए-नए, फुसलाने वाले विस्मयकारी फरमान जारी कर रहे हैं, जिन को सुनकर के लोग इन के दीवाने होते जा रहे हैं, ये लोग जानते हैं, कि अब मोहनदास करमचंद गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, की छल कपट पूर्ण घात नीतियों, छल प्रपंचों को पचासी प्रतिशत मूल निवासी समझ चुके हैं और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति भारत के मूल निवासियों की श्रद्धा और आस्था बढ़ती ही जा रही है, इसीलिए आप पार्टी ने अपना आईकॉन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बना लिया है और अपने दफ्तरों में डॉ भीमराव अंबेडकर के ही फोटो लगा कर के भारत के मूल निवासियों को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया है। अपना वोट बैंक बनाने के लिए अंबेडकर के नाम का प्रयोग किया जा रहा है, मगर अपने ब्राह्मण, राजपूत और वाणियों, जाट भाईयों के शत प्रतिशत वोटों को हथियाने के लिए, काग्रेस, भाजपा और अन्य मनुवादी रानीतिक दलों को भी झाड़ू मारने के लिए, मूल निवासियों के शत प्रतिशत आरक्षण को झाड़ू मारने के लिए, कट्टरता पूर्ण आरक्षण विरोधी फरमान जारी कर दिए हैं। मूलनिवासी लोगों का आरक्षण आप पार्टी सब से अधिक खत्म करती जा रही है जिस का साक्षात प्रमाण अभी-अभी पंजाब में देखा और सुना गया है। 178 कानून अधिकारियों के पदों में आरक्षण खत्म कर दिया, ये रियूमर फैला कर आप का घोर अपमान किया गया कि, 85% मूल निवासियों में कोई भी योग्य वकील, कानून अधिकारियों की नियुक्ति के लिए नहीं मिल रहा है, जबकि 10% सवर्ण लोगों के आरक्षण में जीरो अंक लेने वाले ब्राह्मण को डॉक्टर बनने पर आप पार्टी को कोई दर्द नहीं हुआ।

जब अनुसूचित जाति आयोग ने, इस फरमान का कड़ा संज्ञान लिया और पंजाब की आप सरकार को, ला अफसरों (कानून अधिकारियों) की भर्ती में आरक्षण लागू करने का कड़ा आदेश दिया, तब अनुसूचित जाति आयोग के आदेश को ठेंगा दिखाने के लिए, आरक्षण खत्म करने के लिए, आप पार्टी की सरकार ने खुद ही पंजाब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया और अपील कर दी, मगर पंजाब की प्रबुद्ध मूल निवासी जनता ने पंजाब सरकार के खिलाफ विकराल आंदोलन शुरू कर दिया, जिस से भयभीत हो कर, आप पार्टी खुद ही झुक गई और हाईकोर्ट से अपना आरक्षण विरोधी कोर्ट केस वापस ले लिया, इस से स्पष्ट हो रहा है कि आप पार्टी गरीबों के लिए कितनी खतरनाक पार्टी बनती जा रही है। इस पार्टी के नेता मुफ्त बिजली बांट रहे हैं, मुफ्त का पानी बांट रहे हैं, मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं और सभी औरतों को तो प्रति मासिक पेंशन देने की गारंटी दे रहे हैं मगर किसी को यह गारंटी नहीं दे रहे हैं, कि हम मुफ्तखोर पैदा नहीं करेंगे, ये गारंटी नहीं दे रहे हैं कि हम हर परिवार को रोजी-रोटी का साधन उपलब्ध करवाने के लिए कम से कम परिवार के एक आदमी को रोजगार देंगे। केवल शिक्षा के स्तर को सुधारने का झूठा नाटक रचा जा रहा है मगर अच्छी शिक्षा देने के बाद किसी को भी अच्छी नौकरी देने का कोई वायदा और गारंटी नहीं दी जा रही है, केवल दिवा स्वप्न ही दिखाए जा रहे हैं।

आप पार्टी का मुखिया केजरीवाल आरक्षण का कट्टर विरोधी है, कट्टर आर एस एस का नेता रह चुका है, आरक्षण विरोधी आंदोलन का नेता रह चुका है, जिस से गरीब मूलनिवासी ही नहीं, सवर्ण गरीब भी किसी प्रकार की, किसी किस्म की न्याय की आशा ना करें। ये लोग भेड़ की खाल में छुपे हुए भेड़िए ही हैं, जिन की कपटी अंतरात्मा की बात को कोई नहीं समझ पा रहा है, इसलिए जब कभी भी गरीबों का कल्याण होगा, तो केवल गरीबों में से चुने गए गरीब लोग ही करेंगे, अन्यथा ये भेड़िए, निरीह, भोलीभाली भेड़ों को निगलते ही जाएंगे, इसलिए भारत की 85% जनता और गरीब स्वर्ण लोगों को बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ जुड़ कर के, अपनी गरीबी का अंत करने का प्रयास करना चाहिए।

रामसिंह आदवंशी।

महासचिव।

बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश।


Comments

Popular posts from this blog

गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी दोधारी है।

क्रांतिकारी शूरवीर गुरु रविदास जी महाराज।।

।।राम बिन संशय गाँठि न छूटे।।