जनजागरण अभियान।

 गत दिवस बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रचार अभियान के अंतर्गत मैंने ऊना के दो गांवों में जनसंपर्क किया, जिस में गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने आप बीती बताते हुए कहा कि हमारे बच्चे बीटैक, एमटैक कर के घर में बैठे हुए हैं, हमें और हमारे बच्चों को कोई प्राइवेट कंपनी भी नौकरी देने के लिए तैयार नहीं है, यदि कंपनी वालों के पास जाएं या उन से पत्र व्यवहार करें तो वे कहते हैं कि किसी विधायक, सांसद, मंत्री से फोन करवाओ, जिस के कारण हमें प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी नहीं मिल पा रही है। सरकारी सेक्टर तो कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमारे लिए पहले ही बंद कर दिया है। सभी विभागों में कच्ची नौकरियां दे कर के आरक्षण समाप्त कर दिया है। कच्ची नौकरियों में केवल ब्राह्मण, राजपूत, और अपने ही कार्यकर्ताओं को ही रखा गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को जानबूझकर वीरभद्र सिंह ने कंगाली के कगार पर पहुंचा दिया है। जो लोग भर्ती किए गए हैं उनको भी दो, चार, पांच, सात हजार वेतन देकर के शोषण किया जा रहा है, उन का भी भविष्य अंधकार में है, उन को भी पक्का करने की कोई उम्मीद नहीं है। वर्तमान भाजपा सरकार ने अधिकतर सरकारी सेक्टर तो बेच ही डाले हैं, जिस से जानबूझ कर आरक्षण बिल्कुल ही समाप्त कर दिया है। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टियों की आरक्षण विरोधी नीति के कारण हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक लोग बेकार रहने के कारण भुखमरी के शिकार बन चुके हैं।

लोगों की मुसीबतों को सुनकर के मेरा मन बेचैन हो उठा। मैंने भी उनको बताया की जब आप को कांग्रेस, बीजेपी और आप पार्टी रोजी, रोटी नहीं दे रही हैं तो फिर आप इन पार्टियों को वोट क्यों दे रहे हो। आप की शिक्षा समाप्त कर दी गई है, आप को मंदिरों में जाने पर भी रोक लगाई हुई है फिर भी आप मनुवादी दलों को ही बोट डाल।ते हो। आप का अपमान करने के लिए कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी ने अपने बच्चों को भड़का कर के हमारी शव यात्रा निकाली जिस को वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने खूब हवा दी और बच्चों को खूब उकसाया और भड़काया और सारे हिमाचल प्रदेश में जनाजा निकाला गया। वीरभद्र सिंह ने हमारे वोटों के बल पर ही राज कर के अपने परिवार का पालन पोषण किया और हमारे साथ ही गद्दारी की। अनेकों आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, हेपलर, पार्ट टाइम, आउट सोर्सज, पीटीए टीचर, लेक्चरर, प्रोफेसर लगा कर के चोर दरवाजे से वीरभद्र ने अपने लोगों की भर्ती की और जिन लोगों से उस ने वोट लेकर के राज किया उनके साथ ही गद्दारी की। उसका बेटा विक्रमादित्य तो और उन से आगे बढ़ गया है और वह सवर्णों और अछूतों में खाई खोद रहा है। अब आप भी कसम खाओ कि हम कभी भी कांग्रेस, भाजपा और इन की हितैसी बसपा और आप पार्टी को कभी भी वोट नहीं देंगे। हमेशा अपने थर्ड फ्रंट को ही वोट डालेंगे। बैठक में श्री योगराज, प्रीतम चंद, ज्ञानचंद, प्रेमचंद आदि गणमान्य लोगों ने भाग लिया। 

मेरा आप सभी 85% मूलनिवासी साथियों से आग्रह है, कि आप के सौ में से पचासी बोट हैं मगर सरकार पंद्रह बोटों वालों की बनाते हो। आप अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयत्न करो। अपना पैसा इकट्ठा करके अपना ही उम्मीदवार चुनाव में उतारो और उसे जिता करके अपनी सरकार बनाओ, तभी गरीब ब्राह्मणों, राजपूतों, वानियोंं, जाटों और पचासी प्रतिशत मूल निवासियों को न्याय मिलेगा। हर घर में से एक आदमी को रोजगार दिया जाएगा, बेकार पड़ी हुई जमीन को बांट कर उसमें बगीचे लगाए जाएंगे, आवारा घूमने वाले पशुओं को जंगलों में फेंसिग कर के रखने का प्रबंध किया जाएगा, जिन की देखभाल के लिए ग्वाले नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस, भाजपा, आप सभी कांग्रेस, भाजपा, बसपा और आप पार्टी से  सुख चैन की उम्मीद ना रखें, ये लोग आप लोगों को गला सड़ा राशन सस्ते दाम पर देकर के आप लोगों के बोट ठग कर खुद मौज मस्ती करते हुए आनंदमय जीवन जी रहे हैं। आप पार्टी सभी प्रकार की गारंटियां दे रही है मगर रोजगार की गारंटी नहीं दे रही है, इसलिए आप कसम खाओ कि हम कभी भी मनुवादी दलों को बोट देकर आरक्षण विरोधी सरकार नहीं बनाएंगे।

रामसिंह।

महासचिव।

बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश।

Comments

Popular posts from this blog

गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी दोधारी है।

क्रांतिकारी शूरवीर गुरु रविदास जी महाराज।।

।।राम बिन संशय गाँठि न छूटे।।