85% मूल निवासियों अपनी सुरक्षा के लिए गांवों में सुरक्षा दल बनाओ सुरक्षा दल बनाओ

 मेरे प्यारे भारत के मूल निवासियों,

जय गुरुदेव!

बड़े दुख से लिखना पड़ रहा है कि हम ग्राम स्तर से लेकर के राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं करते आए हैं, जिस के कारण प्रतिदिन 85% मूलनिवासियों के साथ बलात्कार, माब्लिंचिंग, कत्लेआम होते रहते हैं। कोर्ट के निर्णयों में भी अन्याय मिलता आ रहा है, जबकि ब्राह्मण, राजपूत, मनुवादियों के खिलाफ अगर कोई अधिकारी न्यायधीश कानून के अंदर रह करके कोई फैसला करें, तो भी ये मनुवादी गुंडे न्यायधीशों को मारने की धमकियां देने लग पड़ते हैं। शहरों को जला देते हैं। रेल पटरी को उखाड़ देते हैं। कारों, बसों आदि को जला देते हैं, मगर मूलनिवासी कभी भी अपने गांवों में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा दस्ते नहीं बनाते हैं। इस के बाबजूद कुछ कांग्रेस, भाजपा आदि राजनीतिक दलों में हमारे ही दल्ले और दलाल विधायक और सांसद बन कर मूल निवासियों के ऊपर होने वाले नृशंस दंगों, अत्याचारों को मूक, बधिर बन कर देखते रहते हैं और इन मनुवादी दलों में, बेशर्म हो कर बने रहते हैं, उन को अपने ही संगठनों की गुप्त सूचना देते रहते हैं, जो मूल निवासियों के हित की बात नहीं है। जब तक ये दल्ले और दलाल ऐसा करते रहेंगे तब तक मूल निवासियों के साथ अन्याय, अनाचार, अत्याचार, व्यभिचार, बलात्कार और माबलिंचिंग होती ही रहेगी। मंदिरों में जाने से रोका जाता ही रहेगा, यहां तक कि श्मशान घाट पर भी हमें मुर्दे जलाने नहीं दिए जाते रहेंगे। मनुवादी गुंडागर्दी करके आपके वोट लेते रहेंगे। आपका शोषण करते रहेंगे। आप की पिटाई करते रहेंगे। इसलिए आप सभी को अपने अपने गांव में सुरक्षा दस्ते बना लेने चाहिए, ताकि यदि कोई आपके साथ अन्याय, अनाचार, अत्याचार, बलात्कार और माबलिंचिंग करता है, तो आप के सुरक्षा दस्ते तत्काल पीड़ित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे आ कर, उन का मुकाबला करें, कोर्ट, कचहरियों, पुलिस थानों में जा कर के उन के केसों की पैरवी करें।

पुलिस भी मनुवादी दलों के विधायकों, सांसदों के दबाव में आ कर ही काम करती है और वह भी 85% मूल निवासियों को सुरक्षा देने के स्थान पर पीड़ितों को ही पीड़ित ही करती है। उत्तर प्रदेश के हाथरस का उदाहरण आप के सामने है, जिस में ना तो किसी केंद्रीय मंत्री ने, ना राष्ट्रपति ने, ना प्रधानमंत्री ने न्याय देने के लिए आदेश दिया, बल्कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पीड़ित लड़की को रात के अंधेरे में ही पुलिस के द्वारा जला दिया गया। ऐसे हर रोज कई केस होते हैं मगर पक्ष पाती मनुवादी सरकार चाहे वह कांग्रेस की हो, चाहे बीजेपी या बसपा की हो, चाहे किसी अन्य मनुवादी राजनीतिक दलों की हो, वे मूल निवासियों को न्याय नहीं दिलाती है, यहां तक न्यायधीश भी पक्षपात करते हैं और मनुवादियों के पक्ष में निर्णय देकर के मूल निवासियों को जेल में ठोकने का निर्णय देते आए हैं। यह तभी हो रहा है, जब हम 85% मूलनिवासी संगठित नहीं हैं। कुछ हमारे दल्ले और दलाल इन मनुवादियों के साथ मिल कर के मौज मस्ती करते आ रहे हैं, मगर जिन लोगों के लिए इनको आरक्षित सीटों से विधायक और सांसद बनने का अवसर मिलता है, उन के साथ ही ये लोग गद्दारी करते हैं, इसीलिए साहिब कांशीराम जी ने 85% मूल निवासियों को इकट्ठा करके यह कहा था, "कि वोट हमारा राज हमारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा" मगर बसपा के भी लोग मनुवादियों के ही दलाल बन गए और साहब कांशीराम के आंदोलन को खत्म कर दिया, इसलिए हमें साहब कांशीराम के बताए हुए रास्ते पर चल कर के अपनी मूल निवासी सरकार बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। अपनी सुरक्षा के लिए अपने ही समाज के सुरक्षा दस्ते बनाने होंगे। वामन मेश्राम जी के नेतृत्व में बामसेफ अच्छा काम कर रही है, इसलिए आप सभी बामसेफ के झंडे तले इकट्ठे हो करके अपने अपने गांव में बामसेफ के स्त्रियों और पुरुषों के यूनिट बना कर के अपने लोगों, अपने वोटों की सुरक्षा के लिए इकट्ठे हो जाना चाहिए, अन्यथा आप हर रोज पिटते ही रहेंगे।

जय गुरुदेव।

राम सिंह आदवंशी।

महासचिव बहुजन मुक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश।




Comments

Popular posts from this blog

गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी दोधारी है।

क्रांतिकारी शूरवीर गुरु रविदास जी महाराज।।

।।राम बिन संशय गाँठि न छूटे।।