भारतवर्ष की सुपर संविधान सभा।।
।।भारतवर्ष की सुपर विधानसभा।।
भारतवर्ष की स्वतन्त्रता से पूर्व, सन 1946 में संविधान तैयार करने के लिए 389 सदस्यों की कमेटी का चुनाब किया गया था। जिस में से भी एक सुपर कमेटी बनाई गई। इस सुपर कमेटी के अधीन एक ड्रॉफ्टिंग कमेटी भी बनाई गई। इस प्रारूप कमेटी का काम केवल, सुपर कमेटी के फाईनल किये गए संविधान को लिखने का काम करना था, जिस के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मनोनीत किये गए थे, जिन के साथ सात सदस्य और नियुक्त किए गए थे, मगर सातों में से भी केवल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ही संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया था। सुपर कमेटी के सुपर अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मनोनीत किये गए थे, उन के साथ निम्नलिखित सदस्य थे:---
1 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष।
2 जवाहरलाल नेहरू।
3 सरदार बल्लभ भाई पटेल।
4 गोविंद बल्लभ पंत।
5 सरोजनी नायडू।
6 सी राजगोपालाचारी।
7 शरद चन्द्र बोस।
8 डॉक्टर सचिदानंद सिन्हा।
9 जी सी मावलंकर।
10 ए कृषणा स्वामी अय्यर।
11 डी पट्टाभि सितारामय्या ।
12 एच सी मुखर्जी।
13 ए वी ठक्कर।
14 गोपीनाथ बारदोलोई।
15 बी एल मित्र।
16 सैय्यद मोहम्मद सादुल्लाह।
17 बी एन राव।
18 टी टी कृष्णामचारी।
19 एन गोपाल स्वामी आयंगर।
20 श्री हरि कृष्णा महताब।
21 आसफ अली।
22 आचार्य कृपलानी।
15 अगस्त सन 1947 को भारत विभाजन हो गया, जिस के कारण, संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 299 रह गई थी, बाकी 90 सदस्य पाकिस्तान में चले गए। भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक नौ दिसंबर सन 1946 को संसद भवन के सेंट्रल हाल में हुई थी, जिस में 389 सदस्यों में से केवल मात्र 200 सदस्यों ने ही भाग लिया था। संविधान लिखने का कार्य केवल डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ही करते थे मगर निम्नलिखित सदस्य ही बड़े बड़े पदों पर विराजमान किये गए थे:---
जवाहर लाल नेहरू:--- ये संविधान सभा में राज्यों की समिति, संघीय शक्ति समिति और संघीय संविधान समिति के अध्यक्ष थे। इन्हीं को आधुनिक संविधान का निर्माता कहा जाता है।
सरदार बल्लभ भाई पटेल:---- सरदार पटेल जी मूलभूत अधिकारों, अल्पसंख्यक और कबायली क्षेत्रों की सलाहकार समिति के अध्यक्ष थे।
जे बी कृपलानी:---ये संविधान सभा में मूलभूत अधिकारों की उपसमिति के अध्यक्ष थे।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर;----ये संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
डॉक्टर सचिदानन्द सिन्हा:---ये संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष थे।
बी पट्टाभि सीता रममैया:----ये संविधान सभा मे हाउस कमेटी के सदस्य थे।
एच सी मुखर्जी:----ये संविधान सभा में अल्प संख्यकों की उपसमिति के अध्यक्ष थे।
के एम मुंशी:----ये संविधान सभा में आर्डर आफ बिजनेस कमेटी के अध्यक्ष थे।
गोपीनाथ बारदोई:----ये संविधान सभा में नार्थ ईष्ट फ्रंटियर ट्राईबल ऐरिया एंड असम की उप समिति के अध्यक्ष थे।
ए बी ठक्कर:----ये संविधान सभा में, असम को छोड़ कर, अन्य क्षेत्रों की उप समिति के अध्यक्ष थे।
बी एन राव:---- ये संविधान सभा के सलाहकार थे। ये सँयुक्त राष्ट्र संघ के पहले स्थाई प्रतिनिधि भी रहे थे।
रामसिंह आदवंशी।
अध्यक्ष।
विश्व आदधर्म मंडल।
02 फ़रवरी, 2021।
Comments
Post a Comment