Posts

Showing posts from February, 2022

उपेक्षित हमीरपुर शहर हिमाचल प्रदेश

 हिमाचल प्रदेश का जिला हमीरपुर विश्व में सब से अधिक सुशिक्षित जिला है और घनत्व की दृष्टि से भी यह जिला सारे देश में अग्रणी स्थान रखता है। हिमाचल प्रदेश का भी यह केंद्र स्थल है जहां से चारों ओर के लिए रोड बने हुए हैं, वैसे भी जलवायु की दृष्टि से जिला हमीरपुर सब से श्रेष्ठ और सुंदर जिला है। विश्व युद्ध से लेकर के आज तक जितने भारत के साथ युद्ध हुए हैं, उन में भी सबसे अधिक, इसी जिले से वीर सपूत शहीद हुए हैं परंतु इस जिले का मुख्यालय हमीरपुर शहर आज तक पर्यटन विभाग, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। वीर शहीदों की स्मृति में हमीरपुर में आज तक कोई शहीद स्मारक तक नहीं बना सका है और ना ही किसी ने बनाने का प्रयास किया है, ना ही उन्हें सम्मान देने के लिए किसी ने दिमाग लड़ाया है। स्वर्गीय रूप सिंह फूल जी के प्रयास से हमीरपुर शिक्षा का हब बनता जा रहा है मगर उन की स्मृति में भी कोई स्मारक नहीं बनाया गया है।  देश-विदेश से आने वाले लोगों के लिए यहां पर कोई विशाल पार्क तक नहीं बनाया गया है, ताकि किसी दर्शनीय स्थल को देखने के लिए विदेशी और स्वदेशी यात्री वहां घूम सके ...